बक्सर: जिले के शिक्षा विभाग में बदलाव, पांच अतिरिक्त प्रभार वाले बीईओ बदले, डीएम के निर्देश पर नए अधिकारी तैनात
Buxar, Buxar | May 12, 2025 बक्सर जिले के शिक्षा विभाग में सोमवार को अपराह्न 2:00 बजे परिवर्तन किया गया है. डीएम के निर्देश पर जिले के पांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार बदल गया है. इसमें बक्सर सदर, डुमरांव, राजपुर, नावानगर, ब्रह्मपुर शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया था कि एक बीईओ को दो प्रखंड का प्रभार नहीं मिलेगा.