बांगरमऊ: लखनऊ चौराहे पर तेज स्पीड बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक हुआ घायल
बांगरमऊ के हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित लखनऊ चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया है। बाइक की स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चालक का हेलमेट चकनाचूर हो गया। एंबुलेंस से घायल चालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।