बांगरमऊ: जगत नगर गांव के निकट बेकाबू कार की टक्कर से महिला समेत बाइक सवार युवक गंभीर घायल,सीएचसी में भर्ती कराया गया
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरदोई बिल्हौर मार्ग स्थित जगत नगर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी.सड़क हादसे में कार में सवार महिला व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. कार सवार युवक ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।