बांगरमऊ: भुड्डा गांव के निकट बाइक सवार को बचाने में कार खंती में घुसी,महिला गंभीर रूप से घायल,सीएचसी में कराया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के बिल्हौर हरदोई मार्ग स्थित भुड्डा गांव के निकट बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खंती में घुस गई.हादसे में कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं.घायल महिला को 108 एंबुलेश के माध्यम से बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया हैं।