सारठ: पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने शहरजोरी आवास पर प्रेसवार्ता में MMDR बिल को राज्यहित बताया, सरकार को कोसा
Sarath, Deoghar | Sep 25, 2026 पूर्व मंत्री व BJP प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह ने शहरजोरी आवास पर शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रेसवार्ता करके MMDR बिल को राज्यहित व मजदूरहित में बताया। कहा- हेमंत सरकार ने राज्य के कोयले व लोह अयस्क में अतिरिक्त सेस लगाकर बिक्री ठप कर दिया था, MMDR बिल से राज्य सरकार की मनमानी पर अंकुश लगेगा और हेमंत सरकार का अवैध कारोबार बंद होगा। बोले बीजेपी जनता को जागरूक करेगी