टीकमगढ़: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उमंग हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर आयोजित
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज स्वास्थ्य विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित उमंग हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डेढ़ सौ से अधिक छात्राओं ने परामर्श लिया। इस दौरान छात्राओं के ब्लड सैंपल भी लिए गए।