टीकमगढ़: जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रैली निकाली गई
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा परवाह थीम पर आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत सभी थाना चौकी प्रभारी को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गई।