टीकमगढ़: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने टीकमगढ़ में दुकान पर बनाया जलेबी व पोहा, कांग्रेस विधायक बोले- यह सस्ती लोकप्रियता है
शक्तिमान निवासी केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को टीकमगढ़ शहर की एक दुकान पर जलेबी पोहा बनाया। वह आज सुबह सिविल लाइन रोड पर मॉर्निंग वॉक करने निकले थे। इस दौरान अस्पताल चौराहा के पास एक नाश्ता की दुकान पर रुककर उन्होंने जलेबी और पोहा बनाया। कांग्रेस के विधायक यादवेंद्र सिंह ने तंज करते हुए कहा कि यह सस्ती लोकप्रियता है।