टीकमगढ़: लार और भड़रा गांव के बीच बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
लार और भड़रा गांव के बीच एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। वैरवार गांव निवासी जयराम नाम का व्यक्ति अपनी बाइक से बल्देवगढ़ से अपने गांव की और वापस आ रहा था रास्ते में लार और भड़रा गांव के बीच उसे एक बाइक चालक ने बाइक से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।