टीकमगढ़: टीकमगढ़-बल्देवगढ़ रोड पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में 2 लोग हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
टीकमगढ़ बल्देवगढ़ रोड पर मंगलवार को दो लोग सड़क का शिकार हो गए। घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने बताया कि दो बाईकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। 108 एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।