भिवानी: थाना शहर पुलिस भिवानी ने किशोरी लाल सेवा सदन में घुसकर रुपए व आभूषण चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना शहर भिवानी की महिला सहायक उप निरीक्षक बबीता ने घर में घुसकर चोरी की वारदात करने के मामले में दो आरोपियों को भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विवेक पुत्र राजू निवासी नया बाजार नजदीक किशोरी लाल सेवा सदन भिवानी व राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी आदर्श मोहल्ला गुर्जरों की ढाणी जिला भिवानी के रूप में हुई है।