खुले नाले में गिरी गाड़ी..बड़ा हादसा टला
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोगों में प्रशासन की अनदेखी को लेकर भारी आक्रोश है।
बीकानेर के वार्ड नंबर 25 और 26 की सीमावर्ती क्षेत्र (बड़ी भैरव मंदिर के पास) से गुजरने वाले मुख्य नाले की बदहाली और जानलेवा स्थिति को लेकर स्थानीय पार्षदों और मोहल्लावासियों ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
इस अवसर पर पार्षद संजय कुमार (वार्ड नं. 26), पार्षद मोहम्मद हुसैन (वार्ड नं. 25), पार्षद शिव गहलोत (वार्ड नं. 3) सहित समस्त मोहल्लावासी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
#TheBikanerNews #Bikaner #BikanerNews #CivicIssues #ArjunRamMeghwal #RajasthanNews
The Bikaner News को फॉलो जरूर करे