बीकानेर से खबर मंदिर में हुई चोरी,कोटगेट पुलिस और पार्षद दुर्गादास छंगाणी मौके पर..
बीकानेर के बी सेठिया गली स्थित चमत्कारी आंटिया बाबा हनुमान जी मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मंदिर के पुजारी श्रवण महाराज ओझा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चोर मंदिर से कुछ सामान और दान पात्र में रखे लगभग ₹2,000 से ₹3,000 की नगदी चुरा ले गए।
सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की जा रही है। The Bikaner News को फॉलो जरूर करे
#BikanerNews #KotgateThana #Bikaner #CrimeNews #HanumanJiTemple #LocalNews #RajasthanNews