कलेक्ट्रेट बंगले के सामने तेज रफ्तार वाहन का कहर, 3 से 4 बाइक क्षतिग्रस्त
कांकेर। शहर में कलेक्ट्रेट बंगले के सामने तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों से जा टकराया। हादसे में 3 से 4 मोटरसाइकिलें वाहन की चपेट में आ गईं, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, वाहन चालक द्वारा ब्रेक लगाए जाने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की तस्वीरें कैद हुई हैं।
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
#thelivenews #newsupdate #news #brekingnews #reels
Kanker, Kanker | Oct 15, 2026