90 हजार रुपये की बीमा राशि दिलाने के एवज में मांगी थी रिश्वत, 20 हजार रुपये की पहली किस्त लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जगदलपुर की टीम ने दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर फसल बीमा की राशि निकलवाने के एवज में कुल बीमा राशि का 75 प्रतिशत रिश्वत मांगने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार आमाबेड़ा तहसील के आलनार निवासी सगाऊ राम कोमरा ने एंटी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण उर्फ रिंकू चंद्राकर और सुंदर लाल बच्छड़ ने उनकी नष्ट हुई फसल के बीमा प्रकरण को तैयार कर 90 हजार रुपये की बीमा राशि निकलवाने के एवज में कुल राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा रिश्वत के रूप में मांगा था।
प्रार्
Kanker, Kanker | Oct 15, 2026