तेज आवाज से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर और हृदयगति, नवरात्रि में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग की अपील
कांकेर। नवरात्रि और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज और अत्यधिक शोर से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनीष ने बताया कि तेज आवाज का असर केवल कानों पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर पड़ सकता है। इससे रक्तचाप बढ़ने और हृदयगति तेज होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।
डॉ. मनीष ने कहा कि अत्यधिक शोर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। उन्होंने नवरात्रि और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जैसे आस्था एवं उत्साह के पर्व को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में मनाने की अपील की।
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से आग्रह किया गया है कि उत्सव के दौरान तेज आवाज वाले डीजे के उपयोग से परहेज कर
Kanker, Kanker | Oct 15, 2026