मैनपुरी: सैनिक कॉलोनी में एक ही निर्माणाधीन मकान से 3 बार हुई चोरी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
मैनपुरी नगर पंचायत ज्योति खुड़िया निवासी विकाश कुमार ने गुरुवार को थाने में शिकायत करते हुए बताया की उसका मकान सैनिक कॉलोनी में बन रहा है। जिसमें से पहले भी दो बार चोरी हो गई ओर एक बार फिर घर में अज्ञात चोरों ने चोरी करते हुए मकान की दिवाल व छत से महंगे तार व कंसील्ड चोरी करली। वहीं पीड़ित ने थाने में शिकायत की है जिसमें पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।