मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
कुर्रा क्षेत्र के तखरऊ निवासी कामिनी पत्नी अजय कुमार की संदिग्ध परिस्थिति की चलते मौत हो गई। वहीं मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर दहेज के चलते कामिनी की पीट पीट कर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।