मैनपुरी: बरनाहल क्षेत्र में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
बरनाहल थाना क्षेत्र के दलेल नगर निवासी 11 वर्षीय अर्पित पुत्र सर्वेश अपने दोस्तों के साथ नगला वन नहाने के लिए गए हुए थे। तभी उनके पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा मृतक किशोर के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।