मैनपुरी: मैनपुरी जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर डीएम के खिलाफ जमकर किया विरोध प्रदर्शन
गुरुवार की सुबह राजस्व न्यायालय में नए बाद न लिए जाने को लेकर के जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम के खिलाफ उनके ही कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। जिसमें उन्होंने नारेबाजी करते हुए तानाशाही नहीं चलेगी, डीएम साहब होश में आयो के नारे लगाए और अपना विरोध प्रदर्शन किया है।