मैनपुरी: ग्राम अहिरवां में विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवक घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
क्षेत्र के ग्राम अहिरवां निवासी अनीश कुमार पुत्र हरिनंदन सिंह गुरुवार की सुबह खेत में बने मंदिर पर पूजा करने के लिए गया था। जहां पर पहले है एल.टी विद्युत लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था। जिसकी चपेट में आने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने का काम किया गया है।