गायघाट: हनुमान नगर चौक के समीप NH-27 पर अनियंत्रित पिकअप वैन ने पिता-पुत्र को कुचला, पुत्र की मौत व पिता गंभीर घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौक के समीप एनएच 27 पर अनियंत्रित पीअकप वैन ने रविवार की सुबह करीब दस बजे में पिता पुत्र को कुचल दिया। इस घटना को पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतक के पहचान बेनीबाद थाना क्षेत्र के बलौरनिधी गांव के शिबू पासवान का 12 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार बताया गया है।