पिंड्रा: वाराणसी के फूलपुर में शादी के लिए प्रेमिका को भगाने पर प्रेमी को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर राहुल नामक युवक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती और वह प्रेम करते थे और शादी की नियत से भाग गए। कुछ दिन साथ रहने के बाद युवती अचानक गायब हो गई। उसे ढूंढते हुए फूलपुर पहुंचा पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।