बड़ौत में युवक की हत्या से सनसनी, हथौड़े से पीट-पीटकर मौत
बड़ौत शहर की खत्री गली में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, शिकोहपुर गांव निवासी दीपेन्द्र की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि पास में चाय बेचने वाले दंपति पर हत्या का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
🔹 मृतक दीपेन्द्र शिकोहपुर गांव का निवासी बताया गया
🔹 हथौड़े से हमला कर युवक की हत्या किए जाने का आरोप
🔹 चाय बेचने वाले पति-पत्नी पर हत्या का आरोप
🔹 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
🔹 फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी
🔹 हत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बड़ौत में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Baghpat Police