शाजापुर: कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शाजापुर में मां राजराजेश्वरी मंदिर में मां के किए दर्शन ,लिया आशीर्वाद
कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत शनिवार को शाजापुर 1 दिन के दौरे पर पहुंचे ।इस दौरान 4 बजे के करीब शाजापुर पहुंचने ही सबसे पहले महामहिम राज्यपाल गहलोत ने एबी रोड स्थित प्राचीन मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचकर मां राजराजेश्वरी की विधि विधान से पूजन अर्चन कर आरती की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।