घर से लापता किशोर का बसुही नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के सरावां गांव स्थित बसुही नदी में सोमवार की शाम करीब चार बजे एक 14 वर्षीय किशोर का शव उतराया मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की जांच-पड़ताल में किशोर की पहचान आदर्श मिश्रा (14) पुत्र संजय मिश्रा, निवासी कोचारी गांव, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, किशोर के लापता होने की रिपोर्ट रविवार को जौनपुर जिले के सुरेरी थाने में दर्ज कराई गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही किशोर के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस के अनुसार, किशोर घर से नाराज होकर निकला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। इस घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है।
#LetestUpdate #letestअपडेट #VaranasiUpdate #UPNews #LETESTNEWS 👇👇