बातचीत के दौरान युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के सरौनी गांव में बातचीत के दौरान सहमति नहीं बनने पर एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित आयुष राय पुत्र दिनेश राय, निवासी कानुडीह, थाना शिवपुर, वाराणसी ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है।
पीड़ित के अनुसार, प्रिंस कुमार, शिवम कुमार और साहिल ने फोन कर उसे काम के सिलसिले में सरौनी गांव बुलाया था। वहां बातचीत के दौरान सहमति नहीं बनने पर तीनों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि जाते समय तीनों ने किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इस मामले में जंसा पुलिस ने सोमवार की देर रात करीब 11 बजे उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
#LetestUpdate #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇