सिमडेगा: सिमडेगा के झिरपानी में ऑटो दुर्घटना, घायल युवक की अस्पताल में मौत
सिमडेगा के झिरपानी के पास मंगलवार की शाम हुए ऑटो दुर्घटना में घायल पंडरीपानी प्रधान टोली गांव निवासी दिलीप प्रदान की बुधवार की सुबह 8:30 बजे सदर अस्पताल में मौत हो गई ।मृतक की वृद्ध मां ने बताया कि वह किसी काम को लेकर घर से निकला था और अचानक दुर्घटना हो गई ।इधर सिमडेगा सदर अस्पताल में पुलिस ने दिन के 1:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया।