सिमडेगा: पब्लिक एप की खबर का हुआ असर, तामड़ा डांड़गुरडा में राशन डीलर की शिकायत मिलने पर अंचल अधिकारी ने गांव पहुंचकर की जांच
तामड़ा पंचायत के डांड़गुरडा गांव में केवाईसी का हवाला देकर राशन नहीं देने की शिकायत अंचल अधिकारी से ग्रामीण की थी जिसे प्रमुखता से खबर चलाई थी ।इस मामले में बुधवार के सुबह 9:30 बजे अंचल अधिकारी गांव पहुंचकर जांच किया, जिसके बाद सभी आरोप सही पाए ।अंचल अधिकारी ने कहा है कि इस मामले में राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ,ताकि दोबारा ऐसा ना हो।