सिमडेगा: परिसदन भवन में हुई झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति की बैठक, केंद्रीय समिति के नए सदस्यों का किया गया स्वागत
झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति की परिषद भवन सिमडेगा में बुधवार को दिन के 11:00 बजे बैठक आयोजित की गई ।बैठक जिला अध्यक्ष की अगवाई में हुई ,जहां पर सबसे पहले केंद्रीय समिति सदस्यों का माला पहनकर स्वागत किया । जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन की मजबूती के लिए सभी लोग संगठित रहे ताकि संगठन आगे बढ़े।