सिमडेगा: बेलकरघा के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में घायल युवक की सिमडेगा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
बानो की बेल्करघा के पास मंगलवार के शाम में हुए टेंपो एवं बाइक में हुई टक्कर में घायल युवा की सिमडेगा सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह 8:00 बजे मौत हो गई ।मृतक बुरुहोंजर गांव निवासी उदेश्वर सिंह घायल हो गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर दिन के 12:00 बजे पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।