सिमडेगा: सिमडेगा स्थापना दिवस पर डीसी, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
सिमडेगा स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को सुबह 10:00 बजे जिले के डीसी एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा सभी महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।डीसी ने कहा कि सिमडेगा जिला 25 वां स्थापना दिवस मना रहा है ,जिला खेल शिक्षा सहित क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रही है और आने वाला दिनों में अन्य क्षेत्र में भी सिमडेगा जिला सभी जिले से अव्वल स्थान होगा।