भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विकास गुप्ता उर्फ रिक्कू (28) निवासी कटरा बाजार, थाना भदोही के खिलाफ पीड़िता ने 8 फरवरी को मामला दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2018 से आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और अब इनकार कर रहा था।