भदोही: भदोही जिले के लालीपुर और तुलापुर में बंद मकानों में चोरी की घटना हुई
भदोही जिले में चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर बंद मकानों को निशाना बनाते हुए हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पहली घटना लालीपुर गांव की है, जहां एडीजे आलोक दूबे के पैतृक घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की। पूरा परिवार कोलकाता में रहता है, जिससे घर लंबे समय से खाली था। गुरुवार सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू