भदोही: दुर्गागंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर की आत्महत्या
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के सरायकंसराय गांव के पास एक महिला ने सारनाथ एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान हरीपुर गांव निवासी बिंदु मिश्रा (50) के रूप में हुई। घटना के समय उनकी बेटी माधुरी स्कूल में थी, जबकि पति विनोद मिश्रा मुंबई में रहते हैं। शव कई टुकड़ों में कटने के कारण पंजाब मेल ट्रेन को एक घंटे तक रोकना पड़ा। बेटी ने साड़ी और अंगूठी से