भदोही: भदोही सांसद ने मुख्यमंत्री से मिलकर कोनिया में पक्का पुल निर्माण की मांग की
भदोही सांसद डा विनोद बिंद ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर भदोही जिले के कोनिया में गंगा पर पक्का पुल निर्माण की मांग की। संसद ने बताया कि कोनिया में पीपा पुल बनाया जाता है तो बारिश में हट जाता है ऐसे में गंगा पार करने के लिए जनपदवासियों को दूसरे रस्ते का सहारा लेना पड़ता है ।