भदोही: दुर्गागंज थाने पर डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विशाल सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना दुर्गागंज पर पहुंचकर जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ जनता की शिकायतों का निस्तारण किया।