कसडोल: तीन माह से मानदेय के लिए भटक रहे स्कूल सफाई कर्मचारी, बीईओ को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ, ब्लॉक इकाई कसडोल ने जून, जुलाई और अगस्त माह का लंबित मानदेय तत्काल जारी करने की मांग को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल को ज्ञापन सौंपा है कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है