कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खरवे में भीषण जल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों को मजबूरी में महानदी का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। वर्ष 2020-21 में जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद से ही टंकी बंद पड़ी है। करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद