पटना ग्रामीण: पटना डीएम और एसएसपी ने गांधी मैदान में प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में अभिनेता अल्लू अर्जुन पुष्पा-2 के ट्रेलर को रविवार शाम 6:03 बजे रिलीज करेंगे। इसके लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसे लेकर रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और पटना एसएसपी ने गांधी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।