पटना ग्रामीण: एनएमसीएच में एक मरीज की आंख निकालने के मामले में दो नर्स निलंबित
गोली लगने के बाद एक व्यक्ति को एनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जब परिजनों ने मृतक के शव को देखा तो उसकी एक आंख गायब थी। परिजनों के हंगामा के बाद अस्पताल प्रशासन की तरफ से कहा गया कि आंख को चूहा खा गया है। वहीं रविवार दोपहर करीब 1:00 पटना डीएम ने बताया कि मामले में दो नर्स को सस्पेंड किया गया है।