कोंडागांव: बाइक से धान लेकर मिल जा रहे भाइयों की घोड़ागांव में सामने से आ रहे बाइक से हुई जोरदार टक्कर, हादसे में बड़ा भाई घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घोड़ागांव में आज दोपहर दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। 16 मई को मिली जानकारी अनुसार घोड़ागांव निवासी मोतीलाल मौर्य अपने छोटे भाई रूपसिंह मौर्य के साथ धान कूटाने बाइक से मिल जा रहा था।उसी दौरान घोड़ागांव में ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी इस हादसे में मोतीलाल मौर्य बुरी तरह घायल हो गया है।