*बस्ती जिले के ही शातिर जालसाज का पर्दाफाश: फर्जी OSD बनकर लूटता था VIP प्रोटोकॉल, अपने ही जिले में चढ़ा पुलिस के हत्थे*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 27 अगस्त 2026
बस्ती। अपने ही जिले का शातिर जालसाज फर्जी OSD बनकर पूरे प्रदेश में VIP बनकर घूम रहा था, लेकिन आखिरकार अपने ही घर यानी बस्ती में पुलिस के जाल में फंस गया। उत्तर प्रदेश शासन का फर्जी लोगो और लाल-नीली बत्ती लगाकर लोगों को ठगने वाले मोहसिन खान को बस्ती पुलिस ने धर दबोचा है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत दिनांक 26.08.2026 को *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह मय टीम* व *प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी मय टीम* द्वारा बड़ेबन पुल के नीचे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी सफेद रंग की INNOVA कार नं0 UP32HW2225 जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था और लाल-नीली बत्ती जल रही थी, को रोका गया।
कार में बैठे व्यक्ति ने खुद को OSD, उत्तर प्रदेश सरकार बताकर *इंस्पेक्टर बृजानन्द सिंह और इंस्पेक्टर कुलदीप त्रिपाठी* पर ही रौब जमाने का प्रयास किया। लेकिन अधिकारियों ने जब उसकी आईडी चेक किया तो कुछ संदिग्ध लगा दोनों तेज-तर्रार प्रभारियों की पारखी नजरों ने तुरंत उसके फर्जीवाड़े को भांप लिया और उसे हिरासत में ले लिया।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त मोहसिन खान पुत्र वसीम खान उम्र 28 वर्ष मूल रूप से रोडवेज के पीछे, चईयाबारी थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती का ही रहने वाला है। यानी बस्ती का ही शातिर अपने ही जिले में फर्जी अधिकारी बनकर पकड़ा गया। हाल में वह लखनऊ के दारुलशफा में रह रहा था।
पुलिस ने उसके पास से INNOVA कार, 5 फर्जी विजिटिंग कार्ड, 2 वॉकी-टॉकी, iPhone, 4 ATM कार्ड बरामद किए हैं। थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 371/2026 में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस गिरफ्तारी ने साबित कर दिया कि कानून से बड़ा कोई रौब नहीं होता। बस्ती का होकर बस्ती में ही फर्जीवाड़ा करना इस जालसाज को भारी पड़ गया। आजकल लाल-नीली बत्ती और उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ियों का खौफ दिखाकर कई लोग ठगी कर रहे हैं। आम जनता को ऐसे फर्जी OSD और अधिकारियों से सावधान रहने की जरूरत है। असली अधिकारी कभी भी टोल बचाने या जनता से पैसे मांगने के लिए कार्ड नहीं दिखाता। कोतवाली प्रभारी बृजानन्द सिंह और यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी की सतर्कता काबिले तारीफ है। दोनों अधिकारियों ने बिना किसी दबाव में आए सीधे कानून के तहत कार्रवाई की। यह कार्रवाई पूरे जिले के फर्जी VIP गैंग के लिए एक कड़ा संदेश है। बस्ती पुलिस की इस सक्रियता से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है। पुलिस ने अपील की है कि अगर कहीं भी ऐसा फर्जी अधिकारी दिखे तो तुरंत 112 पर सूचना दें।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 27, 2026