फरीदाबाद: फरीदाबाद सेक्टर 40मे D.A.V पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पुलिस आयुक्त
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्रीमान राकेश आर्य जी ने शिरकत की। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री हेमा अरोड़ा जी ने पौधा भेंट कर किया एवं स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सक्षम अहलावत ने मुख्य अतिथि को बैज लगाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।