फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने लूट की फिराक में बैठे 2 आरोपियों को किया काबू
क्राइम ब्रांच को सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई दोनों आरोपी सेक्टर 2 ग्रीन बेल्ट रोड पर सुनसान जगह पर सड़क पर पत्थर लगाकर राहगीर को रोकते हैं और हथियार के बल पर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूत्रों की सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां आरोपियों ने पुलिस टीम को ही लूटने का प्रयास किया परंतु पुलिस टीम ने काबू कियाl