फरीदाबाद: सेक्टर 37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी ऑटो चलाने का काम करते हैं। दिसंबर 2023 में सराय थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने अपने एक साथी हिमांशु के साथ मिलकर ऑटो में बैठी एक सवारी का बैग चोरी किया था जिसमें उसका पर्स, मोबाइल, कागजात तथा 10 हजार रुपए थे। आरोपी के अन्य साथी की तलाश और आरोपी को पूछताछ के बाद आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया हैl