लालबर्रा: बकोड़ा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के मंच पर जनप्रतिनिधियों में हुई झड़प, अधिकारियों के सामने हंगामा, वीडियो वायरल
जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत बकोड़ा के पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल मैदान में 9 अक्टूबर को आयोजित 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026' का शासकीय कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब जनसमस्याएं सुनने आए जनप्रतिनिधि आपस में ही भिड़ गए। दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच हुए इस हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में श