पाली: ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के न्यू शक्ति नगर इलाके में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की संदिग्ध हालत में हुई दर्दनाक मौत
ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के न्यू शक्ति नगर के गवरी नगर इलाके में शनिवार की देर रात्रि को भगत की कोठी से बांद्रा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हुई है । घटना की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची तथा मृतक की पहचान होने के बाद बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है