पंडारक: पंडारक थाने की पुलिस ने पूर्व मारपीट मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Pandarak, Patna | May 17, 2025 पंडारक थाना क्षेत्र की पुलिस ने पूर्व के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष साधना कुमारी ने जानकारी साझा करते हुए शनिवार को शाम 7 बजे बताया कि तीनों अभियुक्तों के ऊपर पूर्व के मारपीट के मामले में संजय महतो, अनिल महतो और सुरेश कुमार के खिलाफ पंडारक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।