मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम हरवार में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्रामीणों से चर्चा की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयडिया सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#MukhymantriJanVishwasAbhiyan
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#Neemuch
#नीमच
8 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026